पुलिस ने दरियावगंज गांव में एक सुनसान स्थान पर युवक को ले जाकर नग्न कर पिटाई कर वीडियो वायरल करने के मामले में छह नामजद व अज्ञात युवकों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
दरियावगंज गांव निवासी युवक रोहित यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि बीते 11 अप्रैल की शाम गांव निवासी ललित यादव, अर्पित यादव, आकाश यादव, रोहित यादव, मनीष यादव, अतुल व अन्य अज्ञात लोग पुरानी रंजिश को लेकर मुझे पकड़ लिए। मुझे नदी के किनारे जंगल में ले जाकर नग्न करके पिटाई कर वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ललित यादव को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।