फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट के दौरान कुल 10 लोग घायल हो गए। घायलों का पीएचसी सोंधी में उपचार कराया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। क्षेत्र के दिदखोरा गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष से मीना (40) पत्नी रामअवध, मंगेश कुमार (15) पुत्र राम अवध और दूसरे पक्ष से सुगंधा (19) पुत्री रविंद्र को चोटें आई। मीना की हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना क्षेत्र के बरंगी गांव की है। मंगलवार की रात गेहूं रखने को लेकर गांव के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से नेहा (18) पुत्री महेंद्र, अर्चना (16) पुत्री रविंद्र, नीलम (40) पत्नी महेंद्र, रीता (45) पत्नी रविंद्र, विशाल (18) पुत्र रविंद्र और दूसरे पक्ष से इंदिरा (42) पत्नी दयाराम, सिद्धेश (16) पुत्र दयाराम घायल हो गए। एक पक्ष से विशाल और दूसरे पक्ष के इंदिरा की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें