फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार ने 250 लोगों को थमा दिए फर्जी नो ड्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। जिला पंचायत का नो-ड्यूज देने के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। ब्लाक के चौकीदार ने ढाई सौ लोगों को जाली नो-ड्यूज थमा दिया। चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीडीओ ने पत्र लिखा है। उधर, लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत के एक कर्मचारी को निलंबित किया गया है। पंचायत चुनाव में 3 व 4 अप्रैल को उम्मीदवारों को नो ड्यूज देने के लिए जिला पंचायत के एएमए की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। चिलचिलाती धूप में कतारबद्ध लोगों को जल्दी प्रमाण पत्र देने का झांसा देकर चौकीदार जयहिंद यादव ने निशा देवी, शांति, अनारा, उत्तम विश्वकर्मा, नैना देवी, शकुंतला, डॉली शर्मा, शिवकुमारी आदि को सुविधा शुल्क लेकर नो ड्यूज थमा दिया। इसकी जानकारी जिला पंचायत के कर्मचारियों ने बीडीओ को दी। बीडीओ गौर्वेंद्र सिंह ने प्रकरण की जांच की तो पता चला किसी एक व्यक्ति के नो ड्यूज की प्रतियां निकालकर उस पर व्हाटनर लगाकर दूसरे लोगों का नाम अंकित कर नो ड्यूज जारी किया गया है। बीडीओ ने डीडीओ को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए संस्तुति की है। उधर, इस मामले में जिला पंचायत के कर समाहर्ता अमित की लापरवाही पर उसे निलंबित किया गया है। एएमए जेपी मौर्य ने बताया कि डीएम के स्तर से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें