सुजानगंज। क्षेत्र के दारुनपुर ग्राम में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन महिलाओं सहित 14 लोग घायल हो गए। पुलिस छह आरोपियों पर केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
गांव निवासी सुशील कुमार और अशोक कुमार के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद में शुक्रवार को दोनों पक्ष भिड़ गए। मारपीट में दोनों तरफ से 7-7 लोग घायल हुए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने घायलों को सीएचसी सुजानगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद राहुल और सुरेश को जिला चिकित्सालय भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अशोक कुमार की तहरीर पर पांच और सुशील कुमार की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।