फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 ग्राम पंचायत चयनित

Thu, 19 May 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
शौचालय
विज्ञापन
खुले में शौच करने से मुक्त बनाने के लिए 22 और ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। इसके लिए टीमों का गठन कर उन्हें प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। चयनित ग्राम पंचायतों में जाकर ग्रामीणों को खुले में शौच नहीं करने के लिए जागरूक करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


 स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक आधारित संपूर्ण स्वच्छता के माध्यम से ग्राम पंचायतों को खुले में शौच करने से मुक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक कर उनको खुले में शौच नहीं करने और उससे होने वाली बीमारियों आदि की जानकारी दी जा रही है। जिससे ग्रामीण खुले में शौच न करें।

इसके अंतर्गत जिला पंचायत राज विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में जिले में 22 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जिसमें सिरकोनी ब्लाक में मनहन, खुटहन में मोजीपुर, बक्शा  में उत्तरपट्टी, बरसठी में दतांव,बदलापुर में सरायगुंजा, करंजाकला में मल्हनी, सिद्दीकपुर व करंजाकला, केराकत में धरौरा, मड़ियाहूं में कटेसर, महराजगंज में खजुरन, मछलीशहर में बरांवा, मुफ्तीगंज में बारी, मुंगराबादशाहपुर में मुड़ाव, सिकरारा में पालपुर, रामपुर में मुगौना, रामनगर में  
विज्ञापन


राजापुर, शाहगंज में पूरासरवन, सुईथाकला में पूराअसालत खां, सुजानगंज में धरमपुर, डोभी में देवलासपुर और जलालपुर में मथुरापुर उर्फ कोठवां ग्रामपंचायतों का चयन किया गया है। इन ग्राम पंचायतों को खुले में शौच करने से मुक्त बनाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। एक टीम में संबंधित ब्लाक का खंड प्रेरक  और युवक मंगल दल के चार सदस्यों को चयनित किया गया है। उनको प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें