फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर बैच बनाकर 23 से होगी पढ़ाई, सैनिटाइजेशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूविवि में 23 नवंबर से शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो रहा है। इसके लिए शनिवार से परिसर में सफाई कार्य शुरू हो गया। परिसर के सभी भवनों और हास्टलों की सफाई और सैनिटाइज कराने के बाद ही छात्रों को परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने संकाय भवन के सभी विभागों का निरीक्षण किया। संकाय भवन में संचालित विभागों की कक्षाओं एवं प्रयोगशालाओं में की गई तैयारी का जानकारी ली। कुलपति ने कहा कि कोविड-19 के लिए शासन से जारी निर्देश का पूरी तरफ से अनुपालन कराया जाएगा। सुरक्षा मानकों के तहत ही कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसके बाद हास्टल में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। 23 नवंबर से विश्वविद्यालय परिसर में कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। उन्होंने सभी कक्षाओं में सफाई के साथ सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया है। कुलपति ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर बैच बनाकर कक्षाएं संचालित की जाएं। शासन की गाइडलाइन के अनुपालन में किसी विभाग को कोई समस्या हो तो सीधे मेरे पास आएं और उसका त्वरित समाधान किया जाएगा। विज्ञान संकाय, व्यावहारिक मनोविज्ञान, मास कॉम, बायोटेक विभाग का भी निरीक्षण किया। शुक्रवार को उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान का निरीक्षण किया था। इस अवसर पर प्रो. राम नारायण, प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. केएस तोमर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. मंगला प्रसाद यादव, डा.एसपी तिवारी, डॉ. सुधीर उपाध्याय, डॉ. विवेक पांडेय, डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. आशीष जायसवाल, डॉ. अभिषेक पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें