फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अगले आठ दिनों में सिर्फ दो दिन खुले रहेंगे बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में 19 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा। इस दौरान आठ में से छह दिन बैंक बंद रहेंगे तो सिर्फ दो दिन ही बैंक खुले रहेंगे। इस दौरान एटीएम में पर्याप्त धनराशि रहने का बैंक प्रबंधन आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन

19 अक्टूबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश, 20 अक्तूबर सोमवार को दीपावली की छुट्टी रहेगी। फिर 21 अक्तूबर मंगलवार को ही बैंक खुला रहेगा। पुन: 22 अक्तूबर को भैया दूज, 23 अक्तूबर को चित्रगुप्त पूजा के तहत अवकाश रहेगा। फिर 24 अक्तूबर शुक्रवार को खुलेगा।
इसके बाद 25 अक्तूबर शनिवार को चौथा शनिवार व 26 अक्तूबर को रविवार का अवकाश रहेगा। ऐसे में बैंकों में दूर-दराज वाले अधिकारी व कर्मचारी दो दिन की छुट्टी लगाकर एक सप्ताह के लंबे अवकाश पर चला जाएगा। जिले में कुल 239 एटीएम हैं, जिसमें पर्याप्त धनराशि बैंक की तरफ से रखने का दावा किया जा रहा है लेकिन त्योहारों पर निकासी ज्यादा होने के चलते एटीएम जल्दी ही खाली हो जाते हैं। इससे महानगरों से आने वाले लोगों को कैश के लिए परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें