मीरगंज। मछलीशहर से मीरगंज को सीधा जोड़ने वाली बंधवा-भटहर मार्ग की 98 लाख से मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से 98 लाख जारी कर दिया गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था तय की गई।
बंधवा बाजार से भटहर जाने वाली पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण 6 साल पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया गया था। सड़क पर जगह-जगह पर गड्ढे होने के कारण राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड रहा है। इसके मरम्मत के लिए शासन की ओर से 98 लाख जारी कर दिया गया है।
इस मार्ग से प्रतिदिन बंधवा बाजार, रामगढ़ बरावा, जगदीशपुर, माधोपुर रामपुर खुर्द, सराय देवा, सवैया, अगहुआ, भटहर, मीरपुर, रामपुर चौथार, अलापुर, अमाई, कसेरवा, बसेरवा, कमाई, मीरपुर, मीरगंज करियांव, जरौना गांव तक लोगों के आवागमन होता है। इस मार्ग का कायाकल्प होने से इन गांवों समेत अन्य जगहों पर जाने वाले करीब 30 हजार लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।