फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विधानसभा में गूंजी बदलापुर की आवाज

विज्ञापन
विधान सभा में विकसित भारत पर अपना पक्ष रखती बदलापुर की बेटी आलिया। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
बदलापुर (जौनपुर)। उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक विधानसभा के पटल पर बदलापुर की बेटी आलिया ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आलिया ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए यूनियन बजट 2026 : विकसित भारत की ओर युवाओं का सशक्तीकरण विषय पर ओजस्वी विचार साझा किए। सदन को संबोधित करते हुए आलिया ने केंद्रीय बजट 2026 को समावेशी विकास का आधार बताया। उन्होंने कहा कि आज का भारत स्लम का नहीं, बल्कि स्टार्टअप का विश्व लीडर है। युवाओं को डेवलपर इन चीफ की संज्ञा देते हुए आलिया ने रेखांकित किया कि एआई से लेकर इसरो और डीआरडीओ से लेकर ग्रीन एनर्जी तक हर क्षेत्र में युवाओं की धमक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि अंत्योदय यानी समाज के अंतिम व्यक्ति के उदय में झलकना चाहिए। वर्तमान में सेंट्रल लॉ कॉलेज लखनऊ से एलएलबी की पढ़ाई कर रहीं आलिया ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माय भारत पोर्टल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को दी। उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार की बेटी के लिए विधानसभा की कुर्सियों पर बैठकर देश के भविष्य पर चर्चा करना गौरवपूर्ण क्षण है। बदलापुर के वार्ड संख्या 10 (भुलुआही) निवासी आलिया की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। उनके ओजस्वी संबोधन ने यह साबित कर दिया कि आज का युवा न केवल फ्यूचर रेडी है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सिद्ध करने के लिए भी पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें