केराकत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन साल से टेक्नीशियन न होने पर एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। लाखों की लागत से आई यह मशीन अब शोपीस बनकर रह गई है। मशीन धूल फांक रही है। ऐसे में अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद मरीजों बाहर पैसा देकर एक्स-रे जांच कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मशीन आने के समय स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के बड़े दावे किए गए थे लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। मरीजों को न सिर्फ अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है, बल्कि समय भी बर्बाद हो रहा है।