बदलापुर के जूनियर हाई स्कूल तियरा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते
बदलापुर। क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल तियरा में शनिवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता में बदलापुर खुर्द ने कबड्डी में तो सिंगरामऊ ने खो-खो में बाजी मारी। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में शिवम गुप्ता सिंगरामऊ प्रथम, चन्द्रकेश पाण्डेय मेढ़ा द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में सार्थक यादव बदलापुर प्रथम, सैफ़ नेवादा मुखलिसपुर द्वितीय स्थान पर रहे। 50 मीटर दौड़ में आर्यन खरवार सिंगरामऊ प्रथम व शिवम गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बालिका वर्ग 100 मीटर में कुमकुम यादव व निधि पाल बदलापुर खुर्द को क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान मिला। 200 मीटर में कुमकुम यादव बदलापुर खुर्द प्रथम, निधि पाल द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी तरह प्राथमिक कबड्डी बालक वर्ग में बदलापुर खुर्द प्रथम व शाहपुर सानी द्वितीय स्थान पर रहा।
जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में बदलापुर खुर्द प्रथम, शाहपुर सानी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालिका वर्ग में बदलापुर खुर्द प्रथम व सिंगरामऊ दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो प्राथमिक बालक वर्ग में सिंगरामऊ प्रथम, चंदापुर द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में सिंगरामऊ प्रथम तो बछाड़ी दूसरे स्थान पर रहा।
इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वागत एवं आभार बीईओ अरविंद कुमार पांडेय तथा संचालन उमेश दुबे ने किया। इस अवसर पर अनिल पांडेय, सुधीर सिंह, उमेश मिश्रा, दिवाकर दुबे, उमेश चतुर्वेदी, रायसाहब यादव, अरविंद माैजूद रहे।