फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के बाबा गिरीदास ने राजस्थान के मकल सिंह को चटाई धूल

विज्ञापन
रामपुर के सपही में आयोजित दंगल में पहलवानों ने दम-खम दिखाया। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
रामपुर। ब्लाक क्षेत्र के सपही गांव में रविवार को कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। कई प्रांतों से आए पहलवानों ने कुश्ती कला के दांव-पेच दिखाते हुए एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जोर-आजमाइश की। ढाई दर्जन से अधिक कुश्तियां हुई। अयोध्या के बाबा गिरीदास ने राजस्थान के मकल सिंह को शिकस्त देकर दंगल में 75 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

नेपाल के शंकर थापा ने दिल्ली के अमित पहलवान, हरियाणा के पवन ने ग्वालियर के राजू को धूल चटाई। महिला पहलवान गोंडा की अनामिका पटेल ने गोरखपुर की पुष्पा सिंह को पराजित किया। विजेता पहलवानों को सपा युवा नेता राज यादव ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती माटी का खेल है। प्राचीन काल से यह खेल भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है। इससे शारीरिक और मानसिक मजबूती दोनों मिलती है। इसके पूर्व सपा नेता लकी यादव और पूर्व विधायक श्रद्धा यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। इस मौके पर सपा नेता प्रमोद यादव, वीरेंद्र यादव, शेखर यादव, मल्लू प्रधान, भरत यदुवंशी, विपिन यादव, राजेश यादव, मनीष गौतम, विनय यादव, बृजेश सिंह, कमलेश यादव, डॉ.आशीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें