फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क हादसों में बी फार्मा के छात्र और वृद्ध की मौत

विज्ञापन
मृतक सोहनलाल की फाईल फोटो
विज्ञापन
केराकत/मल्हनी। केराकत और सरायख्वाजा थानाक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में बीफार्मा के छात्र और वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। केराकत : कोतवाली क्षेत्र के सरौनी गांव निवासी सत्यम यादव (26) बीफार्मा की पढ़ाई करते थे। साथ ही धरौरा स्थित एक क्लीनिक पर सेवा देते थे। वहां वह रोज की तरह गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह अपने क्लीनिक के बाहर खड़े थे, तभी जौनपुर से केराकत की ओर आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार मैजिक पिकअप ने ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्यम सड़क पर दूर जाकर गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया शिकायत दर्ज कर वाहन व चालक की तलाश की जा रही है। मल्हनी : सरायख्वाजा गांव निवासी सोहनलाल प्रजापति (78) रविवार को अपने बेटे प्यारेलाल के साथ कोईरीडीहा बाजार साइकिल से गए थे। रात करीब 8 बजे दोनों लोग वापस घर लौट रहे थे। अंधेरा होने के नाते दोनों लोग साइकिल से उतरकर पैदल चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने चार पहिया वाहन को रोक लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। उधर सोहनलाल प्रजापति की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने उन्हें डायल 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया। जहां देर रात चिकित्सकों ने इलाज के दौरान सोहन लाल को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें