फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ बदलापुर को स्पष्टीकरण देने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी बीडीओ व खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक किया। जिसमें कायाकल्प की समीक्षा की गई। वहीं बीईओ बदलापुर को विद्यालयों की सही सूचना ना रखने पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने समस्त बीडीओ एवं बीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक सप्ताह ब्लॉक पर एबीएसए, बीडीओ, पंचायत सचिव तथा प्रधानाध्यापकों की संयुक्त बैठक किया जाए। जिसमें विद्यालयवार कायाकल्प की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शुद्ध पेयजल व शौचालय की व्यवस्था प्राथमिकता पर किया जाए।कायाकल्प के कार्य में अगर प्रधान रुचि नहीं लेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में 29 ऐसे विद्यालय हैं । जिसमें शुद्ध पेयजल तथा 32 विद्यालयों में शौचालय की व्यवस्था नहीं है।इन विद्यालयों में तत्काल शौचालय का कार्य प्रारम्भ कराने का निर्देश दिया। बैठक में बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक अरविंद सिंह सहित सभी बीडीओ व बीईओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें