फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान खुले पर न के बराबर आ रहे ग्राहक

विज्ञापन
11- बदलापुर पड़ाव स्थित लहंगा बाजार शोरूम में खरीदारी करते लोग। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। अनलॉक-1 में मिली छूट के बाद लगभग सभी तरह की दुकानें खुलने लगी है। उन्हें खोलने के लिए रोस्टर निर्धारित किया गया है। रोजाना दुकानदार तय समय से ताला खोलकर दुकान पर बैठ रहे हैं, मगर पूरा दिन ग्राहकों के इंतजार में ही बीत जा रहा है। चुनिंदा सामानों को छोड़कर अन्य की दुकानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सिर्फ किराना, राशन, जनरल स्टोर, मोबाइल रिचार्ज, मिठाई की दुकान पर ही खरीदार दिख रहे हैं। कपड़ा, ज्वेलरी, फर्नीचर, कॉस्मेटिक, इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल फोन, ऑटो मोबाइल सहित अन्य तरह की दुकानदार ग्राहकों के न आने से मायूस हैं। ऐसे में दुकान स्वामी को खर्च निकालना भारी पड़ रहा है। हालत यह है कि दुकान सहित उस पर रह कर काम करने वाले लोगों के मजदूरी का खर्च नहीं निकल पा रहा है। उन्हें अपने घर से दुकान का भी खर्च चलाना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि लॉक डाउन के पहले जो आय होती थी, उसका 50 फीसदी कम ग्राहक आ रहे हैं और लगभग उतना ही कम आय भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें