फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान के जिला शिकायत प्रबंधक को भी हुआ कोरोना, दस नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आयुष्मान भारत योजना के जिला शिकायत प्रबंधक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार की शाम आई रिपोर्ट में शिकायत प्रबंधक समेत दस लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। शेष नौ प्रवासी हैं। पीड़ितों में एक आठ वर्ष की बच्ची भी शामिल है। एक शख्स नोयडा में रह रहा है। वहीं उसने जांच भी कराई थी। जिले का निवासी होने के कारण उसे रिपोर्ट को जिले में शामिल किया गया है। अब कुल पॉजिटिव केस की संख्या 633 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 133 हैं।
विज्ञापन

पांच जुलाई को आयुष्मान भारत योजना के जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद कार्यालय के अन्य स्टाफ का सैंपल कराया गया था। जिला अस्तपाल में लगी ट्रूनट मशीन से हुई जांच में जिला शिकायत प्रबंधक (35) की रिपोर्ट भी बुधवार को पॉजिटिव आई। अब कार्यालय में दो अधिकारियों के पॉजिटिव होने के बाद सिविल लाइंस में संचालित एनएचएम कार्यालय में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कार्यालय को फिर से सैनिटाइज कराते हुए अन्य कर्मचारियों और वहां आने-जाने वाले लोगों को चिह्नित कर सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। महराजगंज ब्लाक के मीरापुर गांव में 30 जून को मुंबई से आए शख्स का सैंपल दो जुलाई को सीएचसी पर लिया गया था। कल्याणनपुर गांव में मिला कोरोना पॉजिटिव युवक ने भी 28 जून को मुंबई से आने के बाद दो जुलाई को सैंपल लिया था। धर्मापुर ब्लाक के गजना गांव निवासी अधेड़ मुंबई और मोहिउद्दीनपुर निवासी युवक भी गाजियाबाद से आए थे। सुरेरी क्षेत्र के भानपुर गांव में आठ वर्षीय बालिका का सैंपल छह जुलाई को बीएचयू में लिया गया था। बीएचयू में ही सैंपल देने वाली शिकारपुर और मुंबई से आई मड़ियाहूं के सुंगलपुर निवासी महिलाएं भी पॉजिटिव पाई गई हैं। इनके अलावा जलालपुर के चक्के निवासी 40 वर्षीय युवक ने नोयडा में सैंपल देकर जांच कराई थी। अभी भी वह नोयडा में ही है। केराकत निवासी शख्स ने लखनऊ में प्राइवेट लैब में जांच कराई थी। जिले का निवासी होने के कारण दोनों की रिपोर्ट यहां भेजी गई है।
आज से खुलेंगी पान की दुकान, समय भी बदला
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार से पान की दुकानों को भी खोलने की अनुमति दी है। दुकानों को खोलने के समय में भी बदलाव किया गया है। अब सभी तरह की दुकानें सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक खोली जा सकेंगी। अभी यह समय शाम 7 बजे तक ही था। डीएम ने कहा कि दस बजे से पहले कोई दुकान नहीं खोली जानी है। चाय की कुछ दुकानें सुबह ही खोल दी जा रही हैं, जो नियम विरुद्ध है। सभी दुकानदार समय का पालन करें। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

101 के लिए नमूने
सुजानगंज। प्राथमिक विद्यालय सुजानगंज के परिसर में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज के चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपेश सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय से आई टीम ने स्वास्थ्य जांच की। शिविर में कुल 101 लोगों के नमूने लिए गए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजीव मणि त्रिपाठी, प्रधान पति भास्कर शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें