फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 70 वर्ष से अधिक आयु वाले मीडिया प्रतिनिधियों का बनाया जाए आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेशचंद्र व पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ की उपस्थिति में जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने पात्र मीडिया प्रतिनिधियों व 70 वर्ष से अधिक की आयु के सभी मीडिया प्रतिनिधियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंधों का निर्वहन, प्रेस की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के विचार, शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का आम जनमानस में प्रचार प्रसार, मान्यता प्राप्त पत्रकारों के हेल्थ कार्ड, पत्रकारों को पेंशन सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने समस्त पत्रकार बंधुओं को कहा कि सकारात्मक तथा नकारात्मक खबरों के प्रकाशन से पूर्व संबंधित अधिकारी के वर्जन व पक्ष अवश्य लिए जाएं, जिससे खबर की सत्यता प्रमाणित हो सके। समिति के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष अमान्य पत्रकारों के संदर्भ में अवगत कराया गया, जिसपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि इस प्रकार के प्रकरण पाए जाने पर उक्त पत्रकार की नियमानुसार जांच कराई जाएगी तथा समिति के अनुमोदन पर यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी।इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें