फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मोबाइल के विवाद में चले लाठी-डंडे, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बेलवा रामसागर गांव में मोबाइल के विवाद में एक पक्ष ने लोहे के रॉड व लाठी-डंडे से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में किशन निषाद, अर्जुन निषाद, मनोज निषाद और चंद्रभान निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि सोमवार की रात साढ़े नौ बजे बेलवा रामसागर गांव निवासी प्रभाकर निषाद गांव के ही अर्जुन निषाद से मोबाइल फोन खरीदने की बात कर रहे थे। इसी समय दोनों में किसी बात को लेकर हल्की झड़प हो गई। अर्जुन वहां से चला गया। करीब आधे घंटे बाद अर्जुन अपने भाई किशन और दो अन्य लोगों के साथ लोहे की रॉड और लाठी-डंडे लेकर पहुंच गया। गाली गलौज देते हुए प्रभाकर और उनके रिश्तेदार मनोज कुमार पर हमला कर दिया। हमले से दोनों के सिर, कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। इसके बाद सभी मौके से भाग गए। परिजनों ने दोनोंं घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार की रात प्रभाकर की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें