फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से वापस लौटा आयुष, खुशी से छलक उठी परिजनों की आखें

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रेमापुर निवासी आयुष सोमवार को यूक्रेन से वापस लौटा। उसे देख परिजनों में खुशी छा गई। परिजनों के आंखों में खुशी के आंसू भी छलक उठे। मां पुष्पा यादव व पिता शिवकुमार यादव सहित उसके भाई व बहनों ने भगवान का शुक्रिया अदा किया । कहा कि ईश्वर ने हम लोगों के जीवन की सबसे बड़ी मुराद पूरी की है। प्रेमापुर गांव निवासी शिवकुमार यादव का पुत्र आयुष यादव सत्र 2021 नवंबर माह में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन के डिम्प्रोस्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था, लेकिन रसिया के यूक्रेन पर हमला करने से वह भी फस गया। वहां कालेज के नीचे बने बंकर में ही करीब 350 छात्रों के साथ वह भी मौजूद रहा। उन्हें बंकर में ज्यादातर बिस्किट व पानी ही मिल पाता था। बंकर मे मोबाइल का नेटवर्क भी नहीं पकड़ रहा था। इस दौरान यूनिवर्सिटी में काम कर रही इंटर मोस्ट कंसल्टेंसी टीम ने बंकर से निकाल कर कैब टैक्सी बस के माध्यम से रोमानिया एयरपोर्ट पर लाया, जहां इंडिगो की फ्लाइट से इंडिया भेज दिया। आयुष ने बताया कि दहशत का माहौल था। ऐसा नहीं लग रहा था कि घर पहुंच पाएंगे और परिजन से मिल पाएंगे। तरह तरह के विचार परेशानी का सबब बन रहे थे, लेकिन लौटकर परिजनों से मिलने पर जैसे सारी खुशियां मिल गई। उन्होंने कहा कि पढ़ाई रुकी नहीं है। 15 मार्च से ऑनलाइन क्लास शुरु हो गया है। अब हम घर बैठे ऑनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ाई शुरू कर दिए हैं, लेकिन युद्ध रुकने का इंतजार रहेगा, जिसके बाद यूक्रेन की स्थिति के आधार पर वहां जाने का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें