फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार से दो परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा में 1500 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के पहले दिन गेटपर ही आंतरिक उड़ाकादल ने तलाशी लेकर छात्रों को परीक्षा हाल में जाने दिया। केंद्राध्यक्ष डा. रसिकेश और डा. संजीव गंगवार ने बताया की परिसर के समस्त पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। कुल 1500 विद्यार्थियों ने दो पाली में परीक्षा दी। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य के प्रेरक उद्बोधन से अभिप्रेरित विद्यार्थियों ने उत्साह से लबरेज होकर परीक्षा दी। केंद्राध्यक्ष डॉ. रसिकेश और सहायक केंद्राध्यक्ष सुशील कुमार , विनय वर्मा , प्रमेन्द्र विक्रम सिंह, अशोक यादव, ज्ञानेंद्र पाल और प्रभाकर सिंह आदि ने सचल दस्ते के प्रभारी डा. अवध बिहारी सिंह , डा. आशुतोष कुमार सिंह , प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. देवराज, डा. सुनील कुमार के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया। परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह के आदेशों के अनुपालन में जो छात्र बिना एडमिट कार्ड के उपस्थित हुए उनसे उनके विभागाध्यक्षों द्वारा अग्रसारित आवेदन लेने के पश्चात ही उन्हें परीक्षा देने की सशर्त अनुमति प्रदान की गई। परिसर में संचालित रज्जू भैया संस्थान, प्रबंध अध्ययन संकाय , विज्ञान संकाय, इंजीनियरिंग संकाय, मास कम्युनिकेशन, एप्लाइड साइकोलॉजी आदि के विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परिसर की प्रथम दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें