जौनपुर महोत्सव में प्रस्तुति देते बॉलीवुड के गायक वरदान सिंह। सूचना विभाग
जौनपुर। ऐतिहासिक शाही किले के प्रांगण में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार की रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर रहा। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। देर रात तक मंच संभालते ही एक से बढ़कर एक गीतों से महफिल लूट ली। वरदान सिंह अयोध्या है अभियान हमारा...की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इसके पहले भोजपुरी गायक कल्लू अकेला बड़ा अच्छा बा जौनपुर क शाही किला की प्रस्तुति से दी। वहीं, डिंपल समेत अन्य कलाकारों ने अपने गीतों से लोगों मंत्रमुग्ध किया। सशक्त, ऋण व टूल किट वितरित : जौनपुर। जौनपुर महोत्सव के अवसर पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने उद्योग विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण और टूल किट का वितरण किया गया। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत रीमा प्रजापति एवं इमराना को सिंलाई सेंटर स्थापित करने के लिए 5-5 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया। आदर्श श्रीवास्तव को मोबाइल रिपेयरिंग व्यवसाय के लिए पांच लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत संजय को ऊनी दरी उद्योग स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये ऋण दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत मोहम्मद इशाक अली को वुडन फर्नीचर उद्योग के लिए रुपये 10 लाख की वित्तीय सहायता दी।