फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य पथ परमात्मा को मिलाने का प्रमुख मार्ग : गौरीश पांडेय

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर के स्टेशन रोड पर स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ पर कथा सुनाते हुए गौरीश पांडेय। स्र
विज्ञापन
सतहरिया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए कथावाचक गौरीश पांडेय ने सत्य के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि सत्य पथ परमात्मा को मिलाने का प्रमुख मार्ग है। इसी से प्रभु मिलन का द्वार खुलता है। वह मंगलवार को मुंगराबादशाहपुर के स्टेशन रोड स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ पर चल रही प्रज्ञापुराण कथा के छठे दिन बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्य हमें हमेशा धर्म का पाठ पढ़ाता है तो असत्य अधर्मी बनाता है। धर्म का साथ भगवान भी देते हैं। इसलिए धर्म की राह पर चल कर ईश्वर का असली भक्त बन जाओ। उन्होंने कहा कि अधर्म का हश्र बहुत बुरा होता है।
विज्ञापन

लंकापति रावण के अधर्म पर चलने के कारण लंका सहित उसके पूरे कुल का विनाश हो गया। उन्होंने समय की असली परिभाषा व उसके सकारात्मक महत्व को समझाया। कहा कि समय का सदुपयोग करें। जिसने इसे अच्छे कामों में लगाया, उसने उत्कृष्टता को प्राप्त किया और जिसने इसका दुरुपयोग किया उसका पतन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें