जौनपुर। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शनिवार को डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीबी अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी को बचाव के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगर विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव शपथ, स्लोगन वाचन, पोस्टर पेस्टिंग आदि कार्यक्रम कराया। प्रशिक्षु एएनएम को डेंगू के कारण, लक्षण, बचाव, जांच, उपचार, बीमारी प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षण देकर डेंगू रोक थाम की शपथ दिलाई। करंजाकला के अधीक्षक डॉ. एसके जायसवाल के नेतृत्व में चिकित्सक, स्टाफ के साथ डेंगू संवेदीकरण विचार गोष्ठी, पोस्टर बैनर प्रदर्शन के माध्यम डेंगू जागरूकता संदेश दिया। डोभी, धर्मापुर, महराजगंज, खुटहन, सिकरारा ,सोंधी आदि में भी जागरूकता गोष्ठी आयोजित किया गया। जौनपुर नगर के बड़ी मस्जिद रोजार्जन, नई बाजार नयीगंज, जोगियापुर, मतापुर में मलेरिया फाइलेरिया स्टाफ द्वारा जन जागरूकता गोष्ठी, पोस्टर प्रदर्शन, एंटीलार्वल स्प्रे, एंटोमोलॉजिकल सर्वे, सोर्स रिडक्शन, प्रचार प्रसार आदि का कार्य किया गया।