जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबंध लॉ कॉलेजों की परीक्षा के लिए परीक्षा केंदों की सूची जारी की है। परीक्षाएं 20 मई से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एलएलबी और एलएलएम के सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 मई से शुरू होंगी। परीक्षा में जौनपुर और गाजीपुर जिलों के 23 महाविद्यालयों के परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए दोनों जिलों में कुल नौ केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं केवल एडेड महाविद्यालयों पर कराई जाएंगी। जौनपुर में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तिलकधारी महाविद्यालय, सल्तनत बहादुर महाविद्यालय, डॉ. राम मनोहर राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज, मड़ियाहूं पीजी कॉलेज, राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय, राम अवध यादव गन्ना कृषक महाविद्यालय जौनपुर और स्वामी सहजानंद महाविद्यालय गाजीपुर, पीजी कॉलेज गाजीपुर और समता पीजी कॉलेज सादात गाजीपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए इन केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं भेंजी जा रहीं हैं। सभी केंद्राध्यक्षों को पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से पांच बजे तक कराई जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैंमरे की निगरानी में कराई जाएंगी। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है।