फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ऑटो चालक से मारपीट कर ऑटो लूटा, पैर फ्रैक्चर, दो अज्ञात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
थानागद्दी, ऑटो चालक से मारपीट कर तोड़ा पैर, ऑटो रिक्शा लूटकर फरार। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के सोहनी गांव के पास ऑटो चालक से मारपीट कर बदमाश उसका ऑटोरिक्शा लूटकर भाग गए। हमले में चालक का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के मगरहां गांव निवासी काशीनाथ राम वाराणसी में ऑटोरिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पुत्र आकाश कुमार के अनुसार, सोमवार रात काशीनाथ वाराणसी कैंट स्टेशन पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी 20 से 25 वर्ष आयु के दो युवक 850 रुपये किराए पर त्रिलोचन महादेव चलने के लिए ऑटो में बैठे। आरोप है कि त्रिलोचन महादेव पहुंचने के बाद युवकों ने दो-तीन किलोमीटर आगे एक अन्य साथी को छोड़ने की बात कहकर चालक को थानागद्दी क्षेत्र के सोहनी गांव स्थित नहर के पास सुनसान स्थान पर ले गए। वहां ऑटो रुकवाकर दोनों ने चालक के साथ मारपीट की। विरोध करने पर उसे धक्का देकर गिरा दिया और ऑटोरिक्शा लेकर भाग गए। मारपीट में काशीनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित के पुत्र आकाश कुमार की तहरीर पर केराकत कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी द्वारिका प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा ऑटोरिक्शा की बरामदगी और आरोपियों की तलाश के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें