फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कार को ओवरटेक करने में ऑटो पलटा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। प्रयागराज जौनपुर मार्ग पर रविवार सुबह थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार में कार को ओवरटेक करने में सवारी ले कर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ऑटो सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिक्षिका समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी वाहन से अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जौनपुर शहर से सिकरारा थाना क्षेत्र के दुदौली गांव की उर्मिला चौरसिया (45) पत्नी राजनारायण घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। इसी ऑटो में प्राथमिक विद्यालय फतेहगंज प्रथम की प्रधानाध्यापिका आराधना सिंह, बभनौली गांव के त्रिभुवन गौतम व कुछ अन्य सवारी भी बैठे थे। फतेहगंज बाजार में ऑटो कार को ओवरटेक करके आगे बढ़ा तभी सामने से आ रहे ट्रक व बस देख घबरा गया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उर्मिला सड़क पर जा गिरी और सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई । उर्मिला की मौके पर मौत हो गई,जबकि फतेगंज प्रथम विद्यालय की शिक्षिका आराधना सिंह के सिर में गहरी चोट लगी। उन्हें निजी वाहन से अस्पताल भिजवाया गया। जबकि त्रिभुवन गौतम के सिर में हल्की चोट लगी जिनका स्थानीय उपचार कराया गया। ऑटो में बैठे अन्य यात्री बालबाल बच गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम लग गया। बक्शा थानाध्यक्ष मनोज सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच कर आवागमन बहाल कराया। इसके बाद आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें