रूट निर्धारण से नाराज ऑटो व ई-रिक्शा आम आदमी प्रकोष्ठ के नेतृत्व में ई-रिक्शा वाले सोमवार को जुलूस निकाल कर शहर में भ्रमण किया। इस दौरान विरोध करते हुए रूट निर्धारण समाप्त करने की मांग की, ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान ई-रिक्शा नहीं चलने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
सवा तीन लाख आबादी वाले शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए आटो व ई- रिक्शा का रूट निर्धारण जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। लेकिन इसको लेकर आटो व ई- रिक्शा वाले नाराज हो गए हैं। प्रशासन के फैसले से नाराज ऑटो, ई-रिक्शा चालकों ने सोमवार को सुबह मछलीशहर पड़ाव से जुलूस निकाल कर पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी भी की। वहीं रूट निर्धारण का विरोध करते हुुुए समाप्त करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान शहर में एक भी ऑटो व ई-रिक्शा का संचालन नहीं हुआ, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। उनका कहना था कि रूट निर्धारण होने से हमारी आर्थिक क्षति हो रही है। बिना रूट निर्धारण के जितना हम कमाई रोज कर लेते हैं। उतनी कमाई रूट निर्धारण होने से नहीं हो पाएगी। ऐसे में परिवार का भरण पोषण नहीं हो पाएगा। जुलूस निकालने वालों में जिलाध्यक्ष कमलेश गिरी सहित आदि रहे।
--
- हल्का फुल्का विवाद हुआ था, जिसे मौके पर जाकर समाप्त कर दिया गया है, किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। जाम से निजात दिलाने के लिए आटो व ई-रिक्शा चालक का रूट निर्धारण किया जा रहा है। - जितेंद्र दुबे, सीओ सिटी