फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अतुल सुभाष के माता-पिता पहुंचे कोर्ट, पोते व्योम की कस्टडी के लिए केस दाखिल

विज्ञापन
दीवानी न्यायालय पहुंचे अतुल सुभाष के माता-पिता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। बंगलूरू में तैनात रहे एआई इंजीनियर अतुल सुभाष मोदी की मृत्यु के बाद पहली बार बृहस्पतिवार को उनके पिता पवन मोदी अपनी पत्नी अंजू देवी के साथ अपने अधिवक्ता से कानूनी सलाह लेने के लिए दीवानी न्यायालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पोते व्योम की कस्टडी लेने के लिए कानूनी सलाह ली। प्रधान न्यायाधीश की अदालत में पोते की कस्टडी के लिए अर्जी दाखिल की। वे अपने अधिवक्ता से बात करते हुए रोने लगे। उनका कहना था कि उनका बेटा निर्दोष था।
विज्ञापन


उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि लड़की के बारे में पता करने के बाद ही शादी करनी चाहिए। बिना जानकारी के शादी नहीं करनी चाहिए। आजकल की लड़की पैसे देखकर शादी करती हैं। पुलिस की कार्यशैली के प्रति असंतोष जताया। उनका कहना था कि जौनपुर की पुलिस ने वादी से मिलकर उन्हें दहेज के मुकदमे में आरोपी बना दिया। जिसमें उनके खिलाफ कार्रवाई पर हाइकोर्ट से स्थगन आदेश है। पोते व्योम के लिए उनका कहना था कि अभी वह अपनी मां के पास में है। उसके लिए वे अपने वकील से सलाह लेकर एक मुकदमा कोर्ट में दाखिल करेंगी। उसी की जानकारी ली जा रही है। जब से उनके बेटे की मृत्यु हुई है, वे लोग बिजनेस करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। बेटे की मृत्यु के बाद कभी भी निकिता ने उनके परिवार से न तो मोबाइल फोन पर बात की और न ही बच्चे को देने के लिए कोई बात की। इसके लिए उन्हें न्यायालय का सहारा लेना पड़ेगा। रुपयों के लिए उसने उनके परिवार को बर्बाद कर दिया। ज्ञात हो, बंगलूरू में कार्यरत एआई इंजीनियर अतुल सुभाष मोदी ने 9 दिसंबर 2024 की रात सुसाइड करने से पहले अपने लोगों के अलावा अपने वकीलों को भी मोबाइल फोन पर मैसेज भेजा था। अतुल के मोबाइल फोन से उनके वकील के मोबाइल पर रात 1:55 बजे पर व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि सर यह मैसेज आपको गुड बाय बोलने के लिए है। हो सके तो मेरे भाई और मेरी फैमिली की मदद कीजिएगा। आगे अतुल ने लिखा कि अभी तक साथ देने के लिए बहुत धन्यवाद। वीडियो लिंक, सुसाइड नोट और बाकी के डॉक्यूमेंट का लिंक। नीचे लिखा था - अतुल सुभाष। यह मैसेज उनके वकील ने सुबह देखा तो अवाक रह गए। बाद में उनके वकील ने जानकारी की तो पता चला कि अतुल सुभाष ने सुसाइड कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें