बदलापुर। क्षेत्र के एक अंग्रेजी शराब की दुकान में बुधवार की रात चोरी का प्रयास हुआ। घटना की सूचना दुकान मालिक वीरेंद्र कुमार जायसवाल ने पुलिस को दे दी है।
पीड़ित की दी तहरीर के मुताबिक बुधवार की रात दस बजे दुकान बंद करने के बाद कर्मचारी चले गए। सीसी टीवी कैमरा में कैद फुटेज के आधार पर पता चला कि रात 12 बजे के करीब एक टवेरा गाड़ी दुकान के सामने पहुंची और चली गई। दो बजे के करीब वही गाड़ी पुन: आई और इसमें से चार लोग उतरे। वे दुकान का ताला तोड़ कर चले गए। जब सुबह कर्मचारी दुकान खोलने आए तो देखा कि दुकान का ताला टूटा था। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि दुकान में चोरी नहीं हुई है तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
.