फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहे ने गुल कर दी 25 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के शेखूपुर और नगवां फीडर से जुड़े 25 गांवों में चौबीस घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। उपकेंद्र में चूहा घुस जाने से दोनों फीडर में तकनीकी फाल्ट आ गया। कर्मचारियों को फीडर सुधारने में चौबीस घंटे बीत गए।बृहस्पतिवार को दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की मानें तो बुधवार की दोपहर से ही विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। उसके बाद से विद्युत सेवा पूरी तरह ठप हो गई। वर्तमान समय किसानों के धान की सिंचाई का महत्वपूर्ण मौसम होने के चलते बिजली गुल होना उनके लिए एक मुसीबत से कम नहीं है। वहीं विद्युत दुर्दशा से किसान व्यापारी और छात्र सभी त्रस्त हैं। लोगों का आरोप है कि विद्युत व्यवस्था को लेकर खुटहन के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यहां आए दिन विद्युत कटौती आम हो चुकी है। उसमें भी लो वोल्टेज एक बड़ी समस्या बनी हुई है। विद्युत आपूर्ति चालू रहने के बाद भी किसानों के मोटर और पंखे नहीं चल पाते। इसके चलते वह आपूर्ति भी निरर्थक साबित होती हैं। इस दुर्व्यवस्था को लेकर किसान व्यापारी छात्र सभी आक्रोशित हैं। जेई देवेंद्र यादव ने बताया कि फीडर में आई खामियों को ठीक कर लिया गया है। आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें