फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कुर्क जमीन पर कब्जे की कोशिश, विपक्षियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत क्षेत्र के नहोरा गांव निवासी प्रदीप कुमार ने विपक्षियों पर जमीन जबरन कब्जाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। उनकी जमीन को गत 20 अक्तूबर एसडीएम केराकत ने कुर्क की थी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने विपक्षियों को कुर्क जमीन पर किसी प्रकार की गतिविधि न करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद विपक्षी शिवआसरे, शिवपूजन, रामपूजन, रतनलाल और बबिता ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। पीड़ित का कहना है कि ये सभी दबंग और गुंडा प्रवृत्ति के लोग हैं, जो कानून और प्रशासन का कोई डर नहीं रखते। उन्होंने प्रार्थी को धमकी दी कि यदि वह रोकने की कोशिश करेगा तो उसे जान से मार देंगे।उन्होंने जलालपुर थाने मुकदमा दर्ज कराया है। केराकत सीओ अजीत कुमार ने कहा कि दर्ज मुकदमे के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें