मछलीशहर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। उनके आरोप पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा उन्हें निकाय चुनाव में सह संयोजक पद का दायित्व सौंपा गया था। घटना चार मई को साढ़े तीन बजे शाम की है। उन्होंने बताया कि वह मड़ियाहूं में वोट देने के बाद अपने सहयोगी के साथ महतवाना मोहल्ले में बीडी चिल्ड्रेन स्कूल के पास पहुंचे थेए तभी महतवाना निवासी मोनिस, बोदर, चुन्नू, फैसल, गुड्डू, तबारक अपने सैकड़ों साथियों के साथ लाठी-डंडे से सहयोगियों के ऊपर हमला कर दिया। इस संबंध में कोतवाल ओम नारायण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।