बरसठी। थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में बृहस्पतिवार को हत्या के आरोपी के घर पर डुगडुगी पिटवाकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया।
थाना प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि बीते मई माह में भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों दशरथ यादव उर्फ मुन्ना व सुभाष यादव की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए 11 हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसमें से एक हत्यारोपी राजनाथ यादव घटना के बाद से फरार चल रहा है। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई के लिए गांव में डुगडुगी पिटवाकर 82 का नोटिस चस्पा किया गया।