फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस दिल्ली ने अंतरप्रांतीय वाहन चोर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। दिल्ली से आई एटीएस की टीम ने जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर में छापा मारकर एक अंतर प्रांतीय वाहन चोर को सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो कार और एक बुलेट बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

करीब चार माह पूर्व नई दिल्ली के अशोक नगर ईस्ट थाने में एक होंडा सिटी कार गायब होने का मुकदमा वहां की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया था। उसी मामले में दिल्ली एटीएस की टीम ने सतीश कुमार पुत्र नानकचन्द निवासी नंद नगरी नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने सतीश को रिमांड पर लेकर पूछताछ किया तो उसने दो दर्जन से अधिक लग्जरी कारों वह महंगी बाइक चोरी का खुलासा हुआ। उसने जफराबाद के अहमदपुर गॉव निवासी कुणाल यादव को अपने गैंग का सदस्य बताया। उसने यह भी बताया कि कुणाल के पास चोरी की दो होंडा सिटी कार व एक बुलेट बाइक इस समय है। उसकी निशानदेही पर एटीएस दिल्ली की टीम जफराबाद थाने पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से अहमदपुर गांव में छापेमारी कर कुणाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। कुणाल के बताने पर दोनों कार और बुलेट को बरामद कर एटीएस उसे लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें