फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार में मुसलमानों पर जुल्म का विरोध

Sat, 13 Jun 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 शाही अटाला मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मरकजी सीरत कमेटी के तत्वावधान में आयोजित जलसा में म्यांमार में बौधिष्टों द्वारा मुसलमानों पर किए जा रहेे जुल्म का विरोध किया गया।
विज्ञापन


 साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें बौधिष्टों द्वारा मुसलमानों के साथ किए जा रहे जुल्म पर रोक लगाने, केंद्र सरकार द्वारा पीडि़त मुसलमानों की मदद करने, इस मामले को संयुक्त राष्ट्र संघ में उठाने,

 पीडि़त मुसलमानों को मुख्यधारा में लाने की पहल करने की मांग की गई है।कमेटी के सदर व पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने कहा कि पिछले कई सालों से म्यांमार में बौधिष्टों द्वारा मुसलमानों पर ज्यादती की जा रही है।
विज्ञापन


औरतों की आबरू लूटी जा रही हैै। चारों तरफ अराजकता का माहौल उत्पन्न हो गया है। जिस पर रोक लगाया जाना आवश्यक है। अंत में म्यांमार के मुसलमानों की सुरक्षा व सलामती की दुआ की गई।
विज्ञापन


हाजी अब्दुल अव्वल, जावेद महमूद, साजिद हमीद खां, डॉ. शकील अहमद, डॉ. जावेद अख्तर, हाजी लुकमान अंसारी, नोमान खां, समीम अहमद, हफीज शाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें