फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: त्योहारी सीजन में लोगों की भीड़ बढ़ने से पहले एटीएम खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली का त्योहार नजदीक है। लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। महानगरों से भी लोग अपने घरों का रुख कर रहे हैं। मगर, त्योहारी सीजन से पहले ही ज्यादातर बैंकों के एटीएम खाली हो गए हैं। कहीं एटीएम के बाहर शटर गिरा हुआ है तो कहीं गड़बड़ी के कारण पैसा नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन


जिले भर में 21 राष्ट्रीय और प्राइवेट बैंकों की कुल 352 शाखाएं हैं। इनके एटीएम की संख्या करीब 240 है। नियमत: सभी बैंकों को अपने एटीएम में रोजाना मशीन की जांच कर करेंसी भरनी चाहिए। बावजूद इसके ऐसा नहीं होता। सोमवार को रुहट्टा से पॉलीटेक्निक तक आईसीआईसीआई और यूबीआई के एटीएम के शटर लटके मिले तो एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे थे। एसबीआई की मुख्य शाखा के कई एटीएम में से कुछ अक्सर खराब रहते हैं। मियांपुर तिराहे से एक्सिस और यूनियन बैंक के एटीएम बंद पड़े हैं। महानगरों से दिवाली और शादी के सीजन में आने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राहकों की समस्याओं को देखने वाला कोई नहीं है। ईशापुर निवासी पवन गुप्ता, आदर्श कॉलोनी निवासी अनुराग मिश्र, देवचंदपुर निवासी संदीप द्विवेदी ने बताया कि एटीएम को लेकर समस्या होती है। जब भी पैसा निकालने जाइए, खाली रहता है।
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें