फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चलनी से चांद का दीदार कर मांगा पति के लिए लंबी उम्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखकर भगवान शिव और पार्वती की पूजा की। निराजल व्रत रखकर सोलह शृंगार कर महिलाएं चांद के निकलने का इंतजार कर रही थीं। रात करीब आठ बजे जैसे ही चांद का दीदार हुआ तो महिलाएं पूजा सामग्री लेकर घर छतों छतों पर पहुंच गई। चांद निकलते ही महिलाओं ने चलनी से चांद का दीदार कर पूजा शुरू कर दिया। पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण किया। करवा चौथ व्रत के दौरान निराहार रहकर भगवान शिव-पार्वती की पूजन किया जाता है। करवा चौथ को लेकर कई दिनों से बाजारों में खरीददारी के लिए भीड़ लग रही थी। बुधवार को सुबह से महिलाओं का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिन में सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार करके संवरती हैं। नए-नए वस्त्र पहनकर हाथों में मेहंदी रचाकर अपने विवाह के पलों को याद करती हैं। सभी प्रकार के आधुनिक खानदानी आभूषणों को धारण कर भगवान की आराधना करती हैं। रात में चंद्रमा के उदय होने पर अर्घ्य देकर पति के दर्शन कर व्रत खोलती हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा। ऐसी मान्यता है कि कुछ किशोरियां भी सुंदर वर पाने की चाहत में करवा चौथ का व्रत रखती है। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर मनचाहा वर की कामना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें