फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीपैड से सभा तक निगरानी

Thu, 02 Mar 2017 12:45 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
मैदान का अवलोकन करते एसपीजी और पुलिस प्रशासन। - फोटो : jounpur
विज्ञापन
चार फरवरी को जिले में पीएम मोदी की होने वाली जनसभा के लिए बुधवार को एसपीजी के अधिकारियों ने हेलीफैड से लेकर सभा स्थल तक का जायजा लिया। डीएम और एसपी के साथ एसपीजी के डीआईजी एसके शर्मा ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिहाज से की गई तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की सभा टीडी कालेज के मैदान में प्रस्तावित है। जबकि बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में  उनकी सुरक्षा व्यवस्था में आने वाले तीनों हैलीकाप्टर उतरेंगे। प्रधान मंत्री बीआरपी इंटर कालेज से कार से सभा स्थल तक पहुंचेंगे। बुधवार को दोपहर एसपीजी के डीआईजी एसके शर्मा, डीएम डा. बलकार सिंह, एसपी अतुल सक्सेना, एसपी सिटी कमलेश दीक्षत, एसपीजी के एसएसओ सुनील कुमार ने  बीआरपी इंटर कालेज में बने हेलीपैड और टीडी कालेज में सभा स्थल का जायजा लिया। हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी।

 एसपीजी के अधिकारियों के साथ डीएम और एसपी ने कुद्दूपुर रसैना में पीएम की सभा के लिए तैयार किए गए मैदान का भी जायजा लिया। निरीक्षण के समय अधिकारियों के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्या, सांसद डा. केपी सिंह, राजेश कुमार बच्चा भइया, लखनऊ से आए संगठन मंत्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल, काशी प्रांत से अशोक तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें