फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महिलाओं के साथ मारपीट और छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के विजईपुर गांव में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट और छिनैती का मामला सामने आया है। घटना 14 दिसंबर की है, इसमें आरोपियों ने पीड़िता के पूरे परिवार को पीटा और बहू के गले से सोने की सिकड़ी छीन ली। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता कमली देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना के दिन दोपहर करीब 3 बजे उनके खेत में सरसों की फसल को गांव के सुशांत वर्मा, आनंद वर्मा, अंकित वर्मा, मुकेश वर्मा, नितिन गौड़ और पम्मू वर्मा बर्बाद कर रहे थे। उनके बेटे ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से पीटा।
विज्ञापन

आकाश जान बचाकर घर में भागा, लेकिन आरोपी वहां भी घुस आए। आरोपियों ने घर में मौजूद कमली देवी, उनकी देवरानी विद्या देवी, बहू कुसुम देवी, और बेटों लक्षमण व आकाश को बेरहमी से पीटा। आनंद वर्मा ने कुसुम देवी के गले से सोने की सिकड़ी छीन ली। थाने से कार्रवाई न होने पर उन्होंने एसपी से गुहार लगाई।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें