फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई के पुराने गोदाम में चल रही थी असलहा बनाने की फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने मौके से छह तमंचा और असलहा बनाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। इस गिरोह से जुड़े कुछ अन्य तस्करों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि कोतवाली प्रभारी संजीव मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के रसूलाबाद मोहल्ले में स्थित भारतीय खाद्य निगम के पुराने गोदाम के खंडहर में असलहा बनाकर तस्कर उसकी सप्लाई करते हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से तीन शातिर अपराधियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने छह तमंचा जिसमें 315 बोर के तीन, एक 12 बोर तमंचा, दो तमंचा अर्धनिर्मित, कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण, लोहे की भट्ठी, आरी, रेती, स्प्रिंग, पेचकश, हथौड़ा, लोहे की पाइप, फायरिंग पिन, प्लास आदि उपकरण बरामद किए गए। मौके से गिरफ्तार बदमाशों में अजय उर्फ रिन्कू सोनी निवासी ताडतला थाना कोतवाली और राजेश उर्फ मोलू निवासी चकमहमूद थाना जफराबाद और उसके सगे भाई राकेश उर्फ गोलू शामिल है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। तीनों के खिलाफ शहर कोतवाली, मड़ियाहूं कोतवाली, लाइनबाजार, जफराबाद, जीआरपी वाराणसी थाने में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें