फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के दौरान लहराया असलहा, दो हिरासत में .

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जेसीज चौक के पास रविवार की रात वाहन ओवरटेक करने के विवाद में स्कार्पियो और बोलेरो सवार लोगों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से असलहा लहराने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। आरोपी की पिटाई कर असलहा समेत दो को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक उनके पास से बरामद रिवाल्वर लाइसेंसी है।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब नौ बजे कोतवाली चौक पर जौनपुर की तरफ से आ रही बोलेरो व स्कार्पियो सवार के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। इस बीच मौका पाकर बोलेरो सवार तेज रफ्तार में भागने लगे। जिसे स्कार्पियो सवार लोगों ने पीछा कर जेसीज चौक पर रोक लिया। दोनों वाहनों में सवार लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान बोलेरो सवार आजमगढ़ जनपद निवासी एक युवक अपनी रिवाल्वर निकालकर लहराने लगा। जिससे आक्रोशित होकर स्थानीय लोगों ने युवक और उसके साथी की पिटाई करते हुए सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर व बोलेरो को कब्जे में लेते हुए बोलेरो सवार दोनों युवक को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह का कहना है कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें