फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्कर्स यूनियन ने सीएमओ कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आशा वर्कर्स यूनियन ने तीन सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मांगों को लेकर विगत छह माह से आंदोलन चल रहा है लेकिन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदेश सह सचिव गौरव सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन की आशा बहुओं ने सीएमओ ऑफिस का घेराव कर तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। सीएमओ को सौंपे गए मांगपत्र में कोविड प्रोत्साहन राशि 12000 रुपए का भुगतान तुरंत करने की मांग की। रोके गए मानदेय का भी तत्काल भुगतान किया जाए। आशा बहू आरती साहू का एरिया प्रमाणपत्र तुरंत दिया जाए और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सावित्री देवी, पूनम मौर्या, सुमन अग्रहरी, आरती मौर्य, आरती शाहू, पूनम श्रीवास्तव, सुषमा, आरती विश्वकर्मा आदि आशा बहुएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें