फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: राम-लक्ष्मण को देखते ही नंगे पांव दौड़े भरत-शत्रुघ्न

विज्ञापन
खेतासराय के भरत मिलाप में चारों भाईयों के मिलन का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
खेतासराय। नगर में बृहस्पतिवार की रात में भरत मिलाप की लीला में 14 साल का वनवास पूरा होने के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने और चारों भाइयों के मिलन का दृश्य देख श्रद्धालु भावविह्वल हो उठे। चारों भाइयों के मिलन के साथ ही पुष्पवर्षा हुई। गोला बाजार से आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दुर्गेश्वरी और बजरंग अखाड़े के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। शोभायात्रा मेनरोड, खुटहन मार्ग, दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार और काली मंदिर होते हुए गोला बाजार पहुंची। भगवान श्रीराम के पुष्पक विमान के पहुंचते ही उनकी प्रतीक्षा कर रहे भरत और शत्रुघ्न नंगे पांव दौड़ पड़े। चारों भाइयों के मिलन पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जयकारे लगाए। लोगों ने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की आरती उतारी। शोभायात्रा में शामिल विजेता झांकियों को पुरस्कार वितरित किए गए। रामलीला एवं भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रूपेश गुप्ता मोनू ने सभी के प्रति आभार जताया। आयोजन में प्रबंधक रवि बरनवाल, मनोज साहू, गोरख प्रजापति, शशिकांत यादव, गुल्लू यादव, सुरेश अवस्थी समेत समिति के सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें