विवादित स्थल से एक पक्ष द्वारा घर में रखा सामान फेंकने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब हस्तक्षेप कर सामान रखवाने का प्रयास किया तो उससे भी नोंक झोंक हुई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस अब इस पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में है।
नगर में चुंगी चौराहे के पास एक मकान में हिस्सेदारी को लेकर दो वर्ष से विवाद चल रहा है। रविवार को विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा घर में रखा सामान फेंकने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ नोक झोंक हुई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
श्यामा प्रसाद यादव निवासी बड़ेरी का विपक्षी संतराजी देवी जो रिश्ते में देवर भाभी है का लगभग दो वर्ष से चुंगी चौराहे पर मकान को लेकर विवाद चल रहा हैं। जिसमे एक पक्ष की संतराजी का चलान पुलिस ने रविवार को किया तो दूसरे के पक्ष के श्यामा प्रसाद अपने परिवार की महिलाओं के साथ बड़ेरी से रविवार को सायं मौके पर पहुंचे और घर में रखा संतराजी का सामान बाहर फेंक कर कब्जा लेने का प्रयास किया।
घटना की सूचना घर पर मौजूद नाबलिक बच्चो ने अपनी मां नीतू को दी जो संतराजी की जमानत के सिलसिले में जौनपुर गई थी।नीतू ने पड़ोसियों की मदद से मौके पर 112 नंबर पुलिस को सामान अंदर कराने के लिए बुलाया मगर श्यामा प्रसाद यादव और उनके साथ आए लोग सामान को अंदर रखने से मना कर दिये तो 112 द्वारा सूचना चौकी इंचार्ज अरविंद यादव को दी गई।
विज्ञापन
वह मौके पर पहुंचे और सामान जिस स्थिति में घर में रखा था उसे वापस रखने को कहा।इसी बात पर नोक झोंक हुई तो पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए विरोध कर रहे श्यामा प्रसाद यादव को कोतवाली लाई और उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।बगल लगे सी सी टी वी कैमरे में घटना कैद हो गई जिसका वीडियो विपक्षियों द्वारा वायरल किया गया है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनीत राय का कहना है कि मामला घर में अवैध तरीके से कब्जा करने का है जिसे पुलिस ने विफल कर दिया।कानून को हाथ में लेने वाले को पाबन्द किया गया है।न्यायालय के आदेश का अनुपालन किया जा रहा है।