फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आबादी की जमीन के कब्जे को लेकर हुआ विवाद, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, चार गिरफ्तार

Mon, 12 May 2025 09:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में जमकर विवाद हुआ। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और जांच में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
विवाद का स्थल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहगंज क्षेत्र के राजापुर सहावै गांव में सोमवार को आबादी की जमीन पर कब्जा को लेकर पट्टीदारो मे हुए विवाद में चली गोली से हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी। 

विज्ञापन


पीडित ओमप्रकाश के बेटे अमन भारद्वाज ने बताया कि क्षेत्र के राजा पुर गांव निवासी मृतक बाबुराम की पुत्री निर्मला देवी ने गांव की आबादी की जमीन को युनिस पुर गांव निवासी आदित्य को नोटरी कर दिया। आरोप है कि सोमवार की दोपहर जिला पंचायत सदस्य शोले राजभर अपने तकरीबन पचास साथियों के साथ उक्त जमीन पर कब्जा करने के नीयत से पहुंचे।

पीड़ित अमन के परिवार के लोगों ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उनपर फायरिंग कर दी। उक्त गांव निवासी पट्टीदार संगीता का आरोप है आबादी की जमीन पर चौथाई हिस्से की हकदार निर्मला देवी है। उन्होंने अपनी आबादी की जमीन का नोटरी कर दिया है। नोटरी की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे जिला पंचायत शोले के उपर पट्टीदारो ने तीन राउन्ड फायरिंग कर दिया।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान नें बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। गोली चलने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें