फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का प्रयास और फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि दुमदुमा निवासी बीमा एजेंट पर फायरिंग करने वाला आरोपी की पहचान बाधगांव निवासी हरी सिंह के लड़के अमित ऊर्फ शनी सिंह (22) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने साथी सुजीत सिंह की बाइक से जा रहा था कि सरपतहा पुलिस पीछा की, जो सुल्तानपुर सीमा में भग गया। वहीं, दोस्तपुर थाना पुलिस उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान उसने बीते शुक्रवार को समोधपुर मार्ग पर बीमा एजेंट पर फायरिंग करने और सुइथाकला निवासी सपा नेता और पूर्व प्रमुख के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने की बात को स्वीकार की है। बता दें कि बीते शुक्रवार की देर शाम दुमदुमा निवासी बीमा एजेंट बसुधापति तिवारी के साथ समोधपुर मार्ग पर दो बदमाशों की ओर से लूट का प्रयास और फायरिंग की गई थी, जिसमें वह घायल हो गए थे। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पीडि़त के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही दूसरा आरोपी भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें