फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव पशुधन ने किया गोशाला व सीएचसी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा/बदलापुर। विशेष सचिव पशुधन देवेंद्र कुमार पांडेय ने बक्शा क्षेत्र में बने गोशाला और बदलापुर सीएचसी का निरीक्षण किया। सबसे पहले बक्शा के सादनपुर गांव में बने गोशाला का निरीक्षण किया। सचिव ने ग्राम प्रधान मनीलाल यादव से गोशाला की जानकारी ली। निर्देश दिया कि गोशाला का भुगतान समय से किया जाए। प्रधान ने मार्च 2020 का बकाया का जिक्र किया तो महिला गोसेविका ने वेतन वृद्धि की मांग की। भुगतान देने व मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया। पशुओं को धूप में बांधने की बात कही। इस दौरान एडीएम, डीपीआरओ के अलावा एसडीएम, बीडीओ डा. प्रदीप कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश सिंह, डा. पवन कुमार, एडीओ पंचायत विजय बहादुर धुरिया, एडीओ एजी चंद्रिका यादव, पशुधन प्रसार चन्द्रसेन यादव, लालबहादुर यादव मौजूद रहे। बदलापुर में सचिव नेे सीएचसी का निरीक्षण किया। ओपीडी में मरीजों की भीड़ देख सकते में आ गए। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि सीएचसी पर ओपीडी में इतनी भीड़। तब डाक्टरों ने कहा प्रतिदिन पांच सौ के करीब मरीज देखे जाते हैं। ऑक्सीजन प्लांट तथा कोविड वार्ड को देखा। अधीक्षक डा. संजय दूबे से आक्सीजन कंस्ट्रेटर की संख्या आदि की जानकारी ली। वैक्सीनीशेन कक्षा में पहुंचकर लगे बूस्टर डोज की जानकारी ली। मल्लूपुर गांव स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। भूषा, हरा चारा आदि सुविधा देख संतोष जताया। इस दौरान एडीएम, एसडीएम लालबहादुर, एसीएमओ डा. एससी वर्मा, डा. संजय दूबे, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. त्रिलोकी, डा. राजेश कुमार, बीडीओ शरद श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें