फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Sat, 27 Feb 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय में विचाराधीन अलग-अलग थाना क्षेत्र के विभिन्न मामलों में सम्मन तामिला के बावजूद आदेश की अवहेलना करते हुए साक्ष्य के लिए उपस्थित नहीं होने पर शुक्रवार को स्पेशल जज (ईसी एक्ट) बंशबहादुर यादव ने सख्त रुख
विज्ञापन


 अख्तियार किया। कोर्ट ने नायब तहसीलदार सहित छह के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले के अनुसार- न्यायालय में विचाराधीन शाहगंज थाना क्षेत्र के हत्या का मामला राज्य बनाम अबु

 मोहम्मद में नायब तहसीलदार रामकौशल सरोज वर्तमान तैनाती बस्ती और चिकित्सक आरके मौर्या, मछलीशहर थाना क्षेत्र के हत्या का मामला राज्य बनाम मानिकचंद में चिकित्सक आरपी सिंह वर्तमान तैनाती अलखनंदा वाराणसी और
विज्ञापन


चिकित्सक  ओपी सिंह वर्तमान तैनाती दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल वाराणसी, बरसठी थाना क्षेत्र के हत्या का प्रयास का मामला राज्य बनाम हुबनरायन में दरोगा आरएन सिंह तथा चंदवक थाना क्षेत्र के दहेज हत्या का मामला
विज्ञापन


राज्य बनाम धर्मा देवी में नायब तहसीलदार रामकैलाश सरोज के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें