मल्हनी बाजार से शुक्रवार को साईं बाबा की पालकी निकाली गई। मल्हनी चौरा माता मंदिर से गुलालपुर, गभीरन, तीघरा, गोसाईगंज, वीसवां, रानीपुर, खुटहन होते हुए वसौली गांव सांई मन्दिर पर पालकी पहुंची।
व्यपार मण्डल अध्ययक्ष मदनलाल अग्रहरी ने बताया कि लोगों की आस्था है कि साईं के कृपा से सुख और शान्ति मिलती है। पालकी के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
संदीप चन्द अग्रहरी ने बाताया कि बसौली गांव में साई मन्दिर पर कई जिले के वारणसी, गाजीपुर, भदोही, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, से 26 फ रवरी को पालकी लेकर लोग आते हंै।
इस मौके पर राजेन्द्र अग्रहरी, हिन्द प्रकाश यादव, अनिल कुमार मोदनवाल, विनोद कुमार, पवन कुमार साहू ,मदन लाल अग्रहरी के देख रेख में आयेजन किया जाता हैं।