फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान की जोधपुर के पास सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। सेना में तैनात क्षेत्र के रामगढ़ निवासी सेना के जवान की बुधवार की रात जोधपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह तक शव गांव आने की संभावना है।
विज्ञापन

रामगढ़ गांव निवासी जवाहिर यादव के पुत्र संजय यादव (22) वर्ष 2017 में सेना में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग प्रयागराज में थी। इसके बाद उन्हें जोधपुर में तैनाती दी गई। वह अपने अधिकारी संग निजी वाहन से प्रयागराज आए थे। मंगलवार की शाम वह जोधपुर लौट रहे थे। बुधवार की रात जोधपुर पहुंचते ही भारी वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता जवाहिर, मां इंद्रावती, भाई राजेश का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम व अन्य औपचारिकताओं के बाद शव शुक्रवार को आने की संभावना है। संजय का बड़ा भाई कमलेश भी सेना में हैं। संजय अविवाहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें